Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh जंग अभी ख़त्म नहीं हुई, लड़कियों की हॉकी टीम कांस्य पदक जीतेगी...

जंग अभी ख़त्म नहीं हुई, लड़कियों की हॉकी टीम कांस्य पदक जीतेगी : राणा सोढी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): टोक्यो ओलंपिक में लड़कियों के हॉकी के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 2 टीम अर्जेंटीना से भारतीय हॉकी टीम की 2-1 से हार पर पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कहा कि जंग अभी ख़त्म नहीं हुई। राणा सोढी ने कहा कि हम 6 अगस्त को बर्तानिया के विरुद्ध होने वाले मैच में कांस्य पदक ज़रूर जीतेंगे। उन्होंने अपने टवीट में कहा, ‘‘अभी जंग ख़त्म नहीं हुई। आपने शानदार प्रदर्शन किया है। टोक्यो ओलंपिकस में पहला सेमीफाइनल खेलने का तजुर्बा और बढ़िया अनुभव हासिल कर रहे हो।

Advertisements

भारत को आप पर गर्व है और सभी आपको प्रोत्साहन दे रहे हैं। कांस्य पदक के लिए खेलने के लिए शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा कि विश्व की नंबर -2 टीम को आधे समय तक बराबरी के स्कोर के साथ रोके रखना आसान नहीं था। हमारी लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह पहले ही इतिहास रच चुकी हैं। खेल मंत्री ने कहा कि अब भारत को पुरुष और महिला हॉकी टीमों से कांस्य पदक की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here