हॉकी टीम के कांस्य पदक हासिल करने पर नए खिलाडिय़ों का बढ़ा हौंसला: रणजीत राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी होशियारपुर के चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा की अगुवाई में हॉकी खिलाडिय़ों ने भारत की पुरुष हॉकी टीम द्वारा टोक्सो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। इस मौके पर रणजीत सिंह राणा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया। राणा ने कहा कि ओलंपिक में 41 वर्ष बाद भारत को पदक मिला है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है उन्हें पंजाबी होने पर गर्व महसूस हो रहा है कि हॉकी की टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ी जोकि आधे से ज्यादा पंजाब से है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी टीम के खिलाडिय़ों का भी हौंसला बढ़ा है वह भी इस मुकाम पर पहुंचने के लिए पूरी लग्न व मेहनत के साथ खेलेंगे और अपने भारत का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here