Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh अश्वनी सेखड़ी ने पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर...

अश्वनी सेखड़ी ने पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। अश्वनी सेखड़ी ने आज स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की हाजिऱी में पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला। इस अवसर पर जानकारी देते हुए अश्वनी सेखड़ी ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को और मज़बूत करने के लिए किसी भी किस्म की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में बेमिसाल और शानदार काम किया।

Advertisements

इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर तनू कश्यप,पीएसएसबी के मैंबर कुलदीप सिंह कलहोल, सेवामुक्त डी.पी.आर.ओ. सविन्दर सिंह बेगोवालिया हरगुनप्रीत मांगट, राकेश हांडा और विनायक हांडा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here