Tuesday, October 27, 2026
Home Crime हरियाना निवासी कनु 165 ग्राम नशीले पाउडर व 16 हजार ड्रग मनी...

हरियाना निवासी कनु 165 ग्राम नशीले पाउडर व 16 हजार ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस ने चैकिंग दौरान हरियाना निवासी एक व्यक्ति को नशीले पाउडर एवं ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान करन कुमार कनुपुत्र मोहन लाल निवासी हरियाना के रुप में हुई है तथा उससे 165 ग्राम नशीला पाउडर व 16 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार आरोपी शैवेलेट कार (पीबी-08, एएस 7525) में जा रहा था कि चैकिंग दौरान उससे यह सामान मिला। इसके अलावा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बिना नंबर का भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरु कर दी थी। इसी बीच विभागी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा उससे भारी मात्रा में नशीला पाउडर व ड्रग मनी बरामद होने की आशंका है, जिस संबंधी अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं है आया है तथा बताया जा रहा है कि मामले में और खुलासा होने की उम्मीद है तथा पूरी जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here