Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने किया एयर कंडिशन्ड हाई स्मार्ट स्कूल का...

मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने किया एयर कंडिशन्ड हाई स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री. गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बुढलाडा के गांव बोड़ावाल में पंजाब के पहले पूर्ण वातानुकूलित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए अथक प्रयास कर रही है और गवर्नमेंट हाई स्मार्ट स्कूल बोड़ावाल का यह खूबसूरत अत्याधुनिक स्कूल भी सरकार के प्रयत्नों की शानदार गवाही दे रहा है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई हैं जिससे पंजाब शिक्षा के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। कैबिनेट मंत्री श्री कांगड़ ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासों के कारण, पंजाब के सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकारी स्कूलों में दाखला दर में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

Advertisements

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मानसा जिले के कुल 195 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 192 विद्यालयों और 294 प्राथमिक विद्यालयों में से 288 को स्मार्ट विद्यालयों को दर्जा मिल गया है। उन्होंने सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोविड महामारी के संकटपूर्ण समय के बावजूद शिक्षकों और छात्रों ने कड़ी मेहनत करना जारी रखा और शैक्षणिक स्तर पर अच्छे परिणाम हासिल किए। इस बीच, श्री कांगड़ ने स्कूल परिसर का दौरा किया और बिजली बचाने के लिए स्थापित सोलर पावर प्लांट, एजुसेट  रूम, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, लैंग्वेज लैब, स्मार्ट गेट, एजुकेशनल पार्क आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी 20 लाख रुपये की अनुदान राशि से प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ ने ग्राम पंचायत और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्कूल का कायाकल्प किया है जो एक सराहनीय पहल है. उन्होंने स्कूल परिसर में बने बैडमिंटन हॉल में छात्रों के साथ बैडमिंटन भी खेला।

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजू गुप्ता, स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री हरजिंदर सिंह विरदी और ग्राम सरपंच एस. गुरमेल सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल, एसएसपी डॉ. नरेंद्र भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती रंजीत कौर भट्टी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मंजू बांसल , उपाध्यक्ष पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री राम सिंह सरदुलगढ़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बोघ सिंह, श्री माइकल गागोवाल , एसडीएम श्री काला राम कांसल के साथ साथ विभिन्न समाज सेवा संगठनों को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here