Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh सरबत सेहत बीमा योजना के अधीन 8.06 लाख लाभार्थियों को 912.81 करोड़...

सरबत सेहत बीमा योजना के अधीन 8.06 लाख लाभार्थियों को 912.81 करोड़ रुपए के मुफ़्त इलाज मुहैया करवाए: बलबीर सिद्धू

मोहाली /चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़ )। सरबत सेहत बीमा योजना (ऐसऐसबीवाई) के अंतर्गत पिछले 2 सालों के दौरान 912.81 करोड़ रुपए से 8.06 लाख योग्य लाभार्थियों को मुफ़्त इलाज मुहैया करवाया गया। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने योजना के तीसरे साल की शुरूआत के मौके किसान विकास चेंबर, मोहाली में आयोजित समागम के दौरान किया। इस मौके पर बोलते हुये स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा एक स्वस्थ पंजाब के निर्माण के लिए निरंतर यत्न किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत सरबत सेहत बीमा योजना के लागू होने के उपरांत 2 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की सुपुर्दगी एक क्षेत्र से हरेक जरूरतमंद मरीज़ तक पहुंचाना है।

Advertisements

मरीज़ों के मुफ़्त इलाज के लिए 71 लाख से अधिक ई-कार्ड तैयार किये, 13,940 मरीज़ों के दिल के आप्रेशन मुफ़्त किये गए


स. सिद्धू ने बताया कि राज्य में सरबत सेहत बीमा योजना के दूसरे और तीसरे स्तर की स्वास्थ्य संभाल की ज़रूरतों की सुपुर्दगी के लिए शुरू की गई थी और इस योजना के अंतर्गत 8 लाख से अधिक लाभार्थियों का मुफ़्त इलाज किया गया। इनमें से 13,940 मरीज़ों के दिल के आप्रेशन मुफ़्त किये गए। इसी तरह 4,964 मरीज़ों के घुटने बदलने और हिप्प रिप्लेसमैंट सम्बन्धी सर्जरियां, 12,133 कैंसर मरीज़ों का इलाज और 2,03,175 मरीज़ों के डायलसिस के साथ साथ अन्य बीमारियों के इलाज भी मुफ़्त मुहैया करवाए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि पिछले 2 सालों में इस स्कीम के अधीन 71 लाख से अधिक लाभार्थियों को ई -कार्ड जारी किये गए। योग्य लाभार्थियों को इलाज मुहैया करवाने के लिए सरकारी अस्पतालों और बड़े प्राईवेट अस्पतालों समेत 898 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया। इन सूचीबद्ध अस्पतालों में योग्य लाभार्थियों को लगभग 1579 इलाज पैकेज नकद रहित मुहैया करवाए गए हैं और कोविड -19 को भी इस स्कीम अधीन कवर किया गया है।
उन्होंने स्टेट हैल्थ एजेंसी की टीम को योजना की शुरूआत से दो सालों से भी कम समय में राज्य के सबसे गरीब और कमज़ोर आबादी तक पहुँच करने के लिए किये गए यत्नों और सख़्त मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस साल ऐसऐसबीवाई नैटवर्क और सेवाओं को और आबादी तक पहुँचाने पर ध्यान केन्द्रित होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सामाजिक -आर्थिक जाति जनगणना 2011 में सूचीबद्ध परिवारों, जे फार्म धारक किसानों और शुगरकेन वेअमैंट स्लिप धारकों, रजिस्टर्ड निर्माण कामगारों, छोटे व्यापारियों और पीले कार्ड धारकों या मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने इस स्कीम के अधीन योग्य लाभार्थियों को नज़दीकी सूचीबद्ध अस्पताल, सीएससी केंद्र, सेवा केंद्र या विभाग की वैबसाईट ूू.ें.चनदरंइ.हवअ.पद. पर जाकर अपने कार्ड बनाने के लिए अपील भी की। इस मौके पर प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आलोक शेखर ने कहा कि राज्य के लगभग 40 लाख योग्य परिवारों जो कि आबादी का 65 फ़ीसदी हिस्सा हैं, को प्राथमिक, दूसरे और तीसरे स्तर की मल्टीस्पैशलिस्ट अस्पतालों में मिलने वाली स्वस्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ यूनिवर्स हैल्थ कवरेज के संयुक्त रास्ट्र के स्थायी विकास लक्ष्य की प्राप्ति की तरफ राज्य की प्रगति को और तेज किया जायेगा। अब तक किये कामों के बारे बताते हुये स्टेट हैल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार राहुल ने बताया कि सरबत सेहत बीमा योजना ने अस्पतालों में 8 लाख मरीज़ों की भर्ती समेत कई मील पत्थर स्थापित किये। उन्होंने आगे कहा कि यह बताते हुये खुशी हो रही है कि 23 जिलों के 898 अस्पतालों के नैटवर्क के द्वारा 912 करोड़ रुपए से 8.06 लाख मरीज़ों की अस्पतालों में भर्ती करवा के उनको इलाज मुहैया करवाया गया। इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर ई.एस.आई. ओ.पी. गौजरा, सीनियर डिप्टी मेयर मोहाली कुलजीत सिंह बेदी, ओ.एस.डी. /स्वास्थ्य मंत्री डा. बलविन्दर सिंह, राजनैतिक सचिव /स्वास्थ्य मंत्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, संयुक्त सीईओ एसएचए श्रीमती अमनिन्दर कौर, (पीएमबी, ईटीडी, बीओसीडब्ल्यू, पनमीडिया) विभागों और एसबीआई जनरल इंशोरैंस कंपनी लिमटिड के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here