Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने 13,225 सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल बनाए

पंजाब सरकार ने 13,225 सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल बनाए

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी स्कूलों के शिक्षा मानक में और सुधार लाने और स्कूलों में बढिय़ा बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा की गई कोशिशों के नतीजे के तौर पर अब तक 13,225 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला गया है। इसके नतीजे के तौर पर सरकारी स्कूलों में पिछले सालों के दौरान दाखि़लों में बहुत वृद्धि हुई है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 13,225 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है। श्री सिंगला ने यह प्रोजैक्ट लागू करने के लिए सितम्बर 2019 में स्मार्ट स्कूल नीति की शुरूआत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे को ऊँचा उठाना और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना था।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार स्मार्ट स्कूलों को बनाने के लिए गाँवों की पंचायतों, विभिन्न नेताओं, समुदायों, दानदाताओं, स्कूल प्रबंधिक कमेटियों, प्रवासी भारतीयों और स्कूलों के स्टाफ द्वारा अमूल्य योगदान दिया गया है। स्कूलों के कमरों, खेल मैदानों, शिक्षा पार्कों, विज्ञान प्रयोगशालाओं और शौचालयों की स्थिति में सुधार किया गया है। यह स्मार्ट स्कूल आम स्कूलों की अपेक्षा पूरी तरह अलग हैं। स्मार्ट स्कूल तकनीक पर आधारित शिक्षण संस्थाएं हैं, जोकि विद्यार्थियों के समूचे विकास के अलावा समाज आधारित सूचना और ज्ञान के लिए बच्चों को तैयार करती हैं। हरेक स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थी-अध्यापक अनुपात के अनुसार हरेक सैक्शन के लिए अलग क्लास रूम है। यह काफ़ी खुले, हवादार और हरे/सफ़ेद बोर्ड वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here