श्रीकृष्ण की लीलाओं में छिपे थे आध्यात्मिक रहस्य: महन्त रमेश दास

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव डडियाल के राधाकृष्ण मंदिर में बाबा प्रमोद दास और दानवीर उद्योगपति राम सिंह राणा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महामंडलेश्वर महंत रमेश दास जी ने प्रवचन करते हुए श्री कृष्ण के बाल लीला प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्री कृष्ण ने जनकल्याण के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। प्रभु जब कई कार्य करते हैैं तो वह लीला कहलाती है। प्रभु द्वारा की गई प्रत्येक लीला में आध्यात्मिक रहस्य छिपे होते हैैं लेकिन समय के गर्त में वह धूमिल हो जाते हैं। इस कारण मनुष्य सत्य के मार्ग से भटक जाता है। समय-समय पर संत महापुरूष इन रहस्यों को उजागर करते हैं। महंत जी ने कहा प्रभु जब-जब इस धरती पर आकर लीला करते हैं साधारण मानव उन लीलाओं को समझ नहीं पाते। प्रभु को तत्व से जाने के बाद ही लीलाओं का समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने मैया यशोधा को ब्रह्मांड के दर्शन करवाए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ज्ञान के द्वारा ही इस भेद को जाना जा सकता है। उन्होंने समाज की वर्तमान स्थिति पर ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य का अंत:करण अंधकार मय है। अज्ञानता के तम से आच्छादित है। जब-जब मानव के भीतर अज्ञानता व्याप्त होती है, तब-तब मानवा का समाज मानवता से खाली हो जाता है। इसलिए सदा ईश्वर से यह प्रार्थना की जाती है कि हमें अंधकार से प्रकाश और अज्ञान से ज्ञान की ओर ले चलें। इस अवसर पर लगाए गए भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राम सिंह राणा, भाजपा जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री, ठेकेदार देविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह,महंत भरत दास,अभय राणा तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here