Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने पूर्व संसद मैंबर और सीनियर पत्रकार चंदन मित्रा के देहांत...

मुख्यमंत्री ने पूर्व संसद मैंबर और सीनियर पत्रकार चंदन मित्रा के देहांत पर किया दुख का प्रगटावा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को पूर्व राज्य सभा मैंबर और सीनियर पत्रकार चंदन मित्रा के देहांत पर दुख का प्रगटावा किया है, जो बीती देर रात संक्षिप्त बीमारी के बाद नई दिल्ली में चल बसे। वह 65 वर्षों के थे और अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं। अपने टवीट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सीनियर पत्रकार और पूर्व राज्य सभा संसद मैंबर चंदन मित्रा के देहांत के बारे जान कर दुख हुआ। मैं उनके साथ अपनी पुरानी साझ को याद करता हूँ।

Advertisements

परमात्मा उनके परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शान्ति प्रदान करे।’’ ज़िक्रयोग्य है कि मित्रा ने ‘द स्टेटसमैन’, ‘द टाईमज़ आफ इंडिया’, ‘द संडे आब्जर्वर’, ‘हिंदुस्तान टाईमज’ और ‘द पायनियर’ में काम किया और बाद में पायनियर अखबार के संपादक और एम.डी. बने। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी चंदन मित्रा के देहांत पर अफ़सोस प्रकट करते हुए परिवार के साथ दुख साझा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here