उद्यान एवं वानिकी कालेज में लेक्चरर के साक्षात्कार 13 और 14 सितंबर को

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा।  उद्यान एवं वानिकी कालेज नेरी में विभिन्न विषयों के लेक्चरर पीरियड आधार पर रखे जाएंगे। ये लेक्चरर सीधे साक्षात्कार से रखे जाएंगे।कालेज के डीन के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए 13 और 14 सितंबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। पशु चिकित्सा विज्ञान, बायोटैक्रोलॉजी, बॉटनी, खाद्य विज्ञान एवं टैक्रोलॉजी, कृषि इंजीनियरिंग, एंटोमोलॉजी, सिल्वीकल्चर और फिजिकल एजूकेशन विषय के लेक्चररों के साक्षात्कार 13 सितंबर को होंगे।

Advertisements

इनके अलावा कृषि आर्थिकी, सांख्यिकी, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी साइंस, समाज शास्त्र, वन्य प्राणी प्रबंधन, वन उत्पाद एवं अनुपयोग और एग्रो फॉरेस्ट्री विषय के साक्षात्कार 14 सितंबर को लिए जाएंगे।  आवेदक संबंधित विषय में नैट या सैट पास होना चाहिए। पीएचडी डिग्री धारकों को इसमें छूट दी जा सकती है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति लेक्चर एक हजार रुपये और एक दिन में अधिकत्तम 3000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-262901 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here