Saturday, October 24, 2026
Home Himachal पुलिस के कलाकारों ने नादौन और कांगू में किया जागरुक

पुलिस के कलाकारों ने नादौन और कांगू में किया जागरुक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)।रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक और पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा की विशेष पहल पर कोविड-19 के संबंध में आरंभ किए गए विशेष जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रथम आरक्षित वाहिनी वनगढ़ के कला जत्थे एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने नादौन के इंद्रपाल चौक और कांगू में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Advertisements

जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान इन कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगों को कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने तथा कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here