Monday, October 26, 2026
Home Himachal नरेंद्र ठाकुर का एक दिन-एक पँचायत कार्यक्रम को मिल रही है जनता...

नरेंद्र ठाकुर का एक दिन-एक पँचायत कार्यक्रम को मिल रही है जनता का सराहना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के एक दिन-एक कार्यक्रम को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और ये अभियान विधानसभा क्षेत्र के वासियों में खासा चर्चित हो रहा है। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नरेंद्र ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत ललीन के झगडीयानी, कोटला, ललीण, बड़ू, दूरगाड़ा, टुकलेरा और डेहरन गाँवों में नुक्कड़ सभायें कीं। नरेंद्र ठाकुर ने स्थानीय निवासियों की समस्यायें सुनी और उनका मौके पर ही समाधान भी किया। इस दौरान चंगर पँचायत प्रधान अनिल शर्मा, ललीन पँचायत प्रधान आशा देवी व उपप्रधान कुलदीप, धनेड पँचायत प्रधान कुंडला देवी व उपप्रधान विपन कुमार, सेर बलौणी पँचायत के उपप्रधान राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, तथा महामंत्री सुरेश सोनी उपस्थित रहे।

Advertisements

नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार में समाज के सभी लोगों का समानांतर विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं का पात्र लोग लाभ उठा रहे हैं और योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं सब कारणों से 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने बताया कि इससे पहले 03-सितम्बर को नरेंद्र ठाकुर ने नवनिर्मित भगेटू पँचायत में जनसमस्यायें सुनी थीं और उनका मौके पर निवारण किया। विधायक ने पँचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गयी माँगो को सुनते हुए निकट भविष्य में इनके समाधान का भरोसा दिया। उसी दिन शाम को विधायक ने नादौन-चौक पर बनने वाले फुटपाथ की रूपरेखा को लेकर मौके का दौरा किया और स्थानीय व्यापारियों के सुझाव जाने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here