Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal ताल बढार बाग सड़क का होगा जीर्णोद्धार: डा. पुष्पेंद्र वर्मा

ताल बढार बाग सड़क का होगा जीर्णोद्धार: डा. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने बढार और बाग के निवासियों के साथ मीटिंग की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। सभी ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 70 साल हो गए लेकिन हमारी सड़क जो की बाग तक आती है उसको किसी भी सरकार ने पक्का नहीं किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी का एक ही ध्येय है कि विकास की रोशनी ग्रामीण स्तर  तक पहुंचनी चाहिए। इसलिए डॉक्टर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से आपकी इस सड़क का काम एक महीने के अंदर अंदर शुरू करवाया जाएगा ताकि विपरीत परिस्थितियों और आपदा के समय ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े, इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण निवासी लोक निर्माण विभाग को जमीन गिफ्ट करेंगे तो सड़के घर द्वार तक पहुंचाई जाएगी।

Advertisements

इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर पुष्पेंद्र ने ग्रामीण नौजवान युवकों को स्वरोजगार की परिभाषा को सरल करते हुए उन्हें कृषि बागवानी और मछली पालन जैसे उद्योगों से जुड़ने की सलाह दी और साथ में ग्रामीणों से वादा किया कि जल्द ही तुरंत इन संबंधित विभागों के द्वारा  क्षेत्र में जागरूकता कैंप लगवाया जाएगा, ताकि हमारे नौजवान खुद स्वरोजगार पैदा करें और दूसरों को भी रोजगार दें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा बेरोजगारों के लिए 680 करोड रुपए के स्टार्टअप योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी मुहैया करवाई। इस अवसर पर क्षेत्र के गनमान्य लोग उपस्थित रहे और इसके बाद सभी ने सड़क का भी पैदल दौरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here