Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब को अगस्त में 1188.70 करोड़ का जीएसटी राजस्व हुआ एकत्रित

पंजाब को अगस्त में 1188.70 करोड़ का जीएसटी राजस्व हुआ एकत्रित

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार को इस साल अगस्त महीने के दौरान विभिन्न वसूलियों के आधार पर 1188.70 करोड़ रुपए का जी.एस.टी. राजस्व एकत्रित हुआ, जबकि पिछले साल 2020 के दौरान अगस्त महीने के दौरान 987.20 करोड़ रुपए एकत्रित हुए थे। इस हिसाब से जी.एस.टी. राजस्व में पिछले साल की अपेक्षा 20.41 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह वृद्धि कोविड की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में हो रहे तेज़ी से सुधार का प्रत्यक्ष सूचक है। कराधान आयुक्तालय के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य को एकत्रित होने वाले राजस्व का विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से अगर अध्ययन किया जाए तो लोहा और स्टील, इलैक्ट्रॉनिक्स वस्तुएँ, उर्वरक, टेलीकॉम और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सुधार की गति में तेज़ी देखने को मिली है।
पिछले साल के अनिर्धारित संकट के बुरे प्रभावों के अलावा राजस्व में वृद्धि राज्य द्वारा प्रभावशाली ढंग से नकली बिलिंग और गलत व्यापार की सख़्ती से की जा रही निगरानी का भी निष्कर्ष है। कर विभाग पंजाब द्वारा कई स्रोतों से आधुनिक डेटा विश्लेषण का प्रयोग और ख़ास क्षेत्रों में टैक्स की चोरी का अध्ययन किया जाता है। प्रभावशाली टैक्स प्रशासन ने टैक्स राजस्व में वृद्धि के लिए योगदान दिया है। जी.एस.टी. में यह वृद्धि आने वाले महीनों में जारी रहने की संभावना है।

Advertisements


प्रवक्ता ने आगे बताया कि नियमित आई.जी.एस.टी. बंदोबस्त के अलावा पंजाब को वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए अगस्त-2021 में 448.35 करोड़ रुपए अस्थाई बंदोबस्त के तौर पर मिले हैं। इसी के नतीजे के तौर पर अगस्त महीने के जी.एस.टी. राजस्व में वृद्धि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 80 प्रतिशत के करीब हुई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि अगस्त 2021 के दौरान वैट और सी.एस.टी. से कर संग्रह क्रमवार 648.44 करोड़ रुपए और 26.97 करोड़ रुपए हुआ है। पिछले साल के मुकाबले यह क्रमवार 24 प्रतिशत और 40 प्रतिशत अधिक है, जो अर्थव्यवस्था में सुधार की ओर इशारा करता है। इसी तरह अगस्त 2021 में एकत्रित हुआ पंजाब राज्य विकास कर संग्रह 11.38 करोड़ रुपए था, जोकि पिछले साल के अगस्त महीने की अपेक्षा 9.63 प्रतिशत अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here