मुंबई में निर्भया कांड जैसी घटना: बलात्कार पीडि़ता ने अस्पताल में दम तोड़ा

boy-raped-wonam-on-footpath-vishakhapatnam-india

मुंबई। मुंबई के उपनगर साकीनाका में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। जहां पर टेंपो में बलात्कार एवं दरिंदगी का शिकार हुए पीडि़ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरिंदे ने बलात्कार के बाद महिला के गुप्तांग को लोहे की राड़ से लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद आरोपी उसे सडक़ पर फेंककर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है तथा उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार दरिंदे की हवस का शिकार हुई महिला करीब 2 दिन जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही, लेकिन वह यह जंग हार गई और उसने अस्पताल में आखिरी सांस ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया था। घटना 9 सितंबर रात की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here