Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh सस्टैनेबल डिवैल्पमैंट गोल्स (एस.डी.जी.) एक्शन अवार्ड 2021

सस्टैनेबल डिवैल्पमैंट गोल्स (एस.डी.जी.) एक्शन अवार्ड 2021

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): योजनाबंदी विभाग, पंजाब द्वारा यू.एन.डी.पीज़ के सस्टैनेबल डिवैल्पमैंट गोल्स कोआर्डीनेशन सैंटर (एस.डी.जी.सी.सी.) के सहयोग से एस.डी.जी. एक्शन अवार्डज़ 2021 का ऐलान किया गया। यह अवार्ड 5 क्षेत्रों जैसे सरकार, सिविल सोसायटी (एन.जी.ओ.), अकादमिया, मीडिया और उद्योग (कॉर्पोरेट) में नयी खोजों के लिए दिए जाने हैं। यह अवार्ड राज्य के स्थायी विकास को यकीनी बनाने के लिए एस.डी.जी. 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नयी खोजों करने वाले लोगों को दिए जाएंगे।

Advertisements


अधिक जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि योजनाबंदी विभाग द्वारा 18 सितम्बर, 2021 तक उपरोक्त क्षेत्रों में नयी खोजें करने वालों से नामांकनों की माँग की गई है। इन अवार्डों के विजेताओं का ऐलान चण्डीगढ़ में होने वाले अवार्ड समारोह के द्वारा किया जायेगा।
नामांकन फार्म और अवार्ड श्रेणियों समेत और अधिक जानकारी वैबसाईट  www.sdgcppb.in पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here