कलंझड़ी माता मंदिर के पास निकला अजगर, लोगों के होश उड़े

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित कलंझड़ी माता मंदिर के पास गुरुवार देर रात अचानक अजगर पहुंच गया। मंदिर के समीप अजगर को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। अजगर को देखकर लोग डर गए तथा इसके ऊपर पत्थर बरसाने लगे। इसी बीच किसी ने यहां अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के उपरांत वन विभाग के कर्मचारी रात करीब 10:00 बजे मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने अजगर को कब्जे में लेकर जंगल में जाकर छोड़ा है।   मिली जानकारी के अनुसार कलंझड़ी माता मंदिर के समीप कुछ लोगों के घर हैं।

Advertisements

रात के समय मंदिर के समीप बड़ा अजगर पहुंच गया। माना जा रहा है कि जंगल के रास्ते यह अजगर मंदिर तक पहुंचा होगा। हालांकि गनीमत रही कि इस जंगली जीव ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। मंदिर के पास इसे ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद यहां पर काफी अधिक संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अजगर इतना बड़ा था कि कोई भी इसके नजदीक जाने से कतरा रहा था। इसी बीच वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटा चली रेस्क्यू में वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को पकड़ा तथा इसे जंगल में छोड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here