ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज ऐथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए ट्रायल पटियाला में 26 सितम्बर को

चंडीगढ़( द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज ऐथलेटिक्स टूर्नामेंट (पुरुष/महिला) के लिए राज्य की टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल पटियाला में 26 सितम्बर को लिए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खेल विभाग के डायरेक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा हरियाणा के करनाल स्थित करण स्टेडियम में 28 से 30 सितम्बर, 2021 तक करवाए जा रहे ऐथलेटिक्स मुकाबलों के लिए पंजाब की टीमों का चयन करने हेतु ट्रायल 26 सितम्बर, 2021 को सुबह 10.00 बजे से पटियाला के पोलो ग्राउंड में लिए जाने हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने-अपने विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उपरांत ही इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here