2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार, बड़ी जीत दर्ज कर बनाएंगे सरकार: जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और पार्टी बड़ी जीत दर्ज करके पंजाब में सरकार बनाएगी, क्योंकि जनता भी इसके लिए उत्सुक है और उसे भी चुनाव का इंतजार है। यह बाच हलका इंचार्ज पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमों एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं वह सभी वर्गों के लिए हैं तथा दिल्ली की तर्ज पर हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास मॉडल सभी के सामने है तथा दिल्ली की “आप” सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है।

Advertisements

जिसके चलते जनता का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ा है। श्री जिम्पा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए और भी तेजी से कार्य करें। जितनी जागरुकता होगी उतनी ही बड़ी जीत पार्टी दर्ज करेगी। इस मौके पर अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं से जनता को अवगत करवाने के लिए मुहिम में तेजी लाने की बात कही। इंचार्ज विश्वेंद्र सिंह, हलका इंचार्ज हरमिंदर सिंह बख्शी, जिला प्रधान दलीप ओहरी, सचिव करमजीत कौर, महिला विंग प्रधान मनजोत कौर, रविंदर शर्मा, संतोष सैनी, अमरजोत सिंह सैनी, अमनदीप सिंह बिंदा, राजिंदर कुमार, करमजीत बब्बू, सविता शर्मा, कमलजीत ग्रेवाल, मनदीप कौर, आरती नंदा, एडवोकेट विशाल कुमार नंदा, प्रितपाल सिंह, संदीप चेची, विपन जैन, कमलेश रानी, नितिश, गुरमेल सिंह, दीपक आदिया, सुखदेव वालिया, सतवंत सिंह सियान, हरजिंदर विर्दी, जसपाल, सुमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here