Saturday, October 24, 2026
Home National नई शिक्षा नीति बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित खरे होंगे...

नई शिक्षा नीति बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित खरे होंगे प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पीएमओ में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक व स्कैल पर की गई है। वह दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे।
1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी व पूर्व मानव संसाधन व सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उनका नियुक्ति आदेश जारी किया गया। वह 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में नई शिक्षा नीति 2020 बनाने और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए डिजिटिल मीडिया नियमों में बदलाव में भी अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here