केजरीवाल 2 दिन पंजाब में, सेखवां के परिवार से शोक जताया, श्री देवी तालाब मंदिर में शीश निवाया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री 2 दिवस्यीय पंजाब दौरे पर पहुंचे। सांसद भगवंत मान ने उन्हे अमृतसर एयरपोर्ट पर रिसीव किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इसके बाद दिवंगत पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना जताई। केजरीवाल के साथ पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत सिंह मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के प्रधान जरनैल सिंह, विधायक प्रो. बलजिंदर कौर व अन्य वरिष्ठ नेता भी थे। उन्होंने पहले जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां के बेटे एडवोकेट जगरुप सिंह सेखवां, महराज सिंह यूएसए व सेखवां परिवार के समर्थकों के साथ शोक जताया। अरविंद केजरीवाल ने सेखवां भाइयों को दिलासा दिया कि इस दुख की घड़ी में उनकी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। इसके बाद उन्होने जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां की पत्नी अमरजीत कौर को ढांढस बंधाया। अरविंद केजरीवाल की आमद को लेकर सुबह ही जिले व पंजाब के कुछ नेता मौके पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भी शीश निवाया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here