कांग्रेस 1 फरवरी को निकालेगी रोड शो, अंबिका सोनी करेंगी प्रचार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ और लोकप्रियता के चलते जहां अन्य राजनीतिक दलों के हाथ पैर फूले हुए हैं वहीं जनता 4 फरवरी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रही है ताकि पंजे वाला बटन दबाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना सके। कांग्रेस की नीतियों और जनता को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु कांग्रेस की तरफ से 1 फरवरी को सुबह 10 बजे शहर में रोड शो निकाला जा रहा है। जो जिला कांग्रेस कमेटी के माहिलपुर अड्डा स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि इस रोड में मैडम अंबिका सोनी जी विशेष तौर से पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और हल्का निवासियों से अपील की कि वह बड़ी संख्या में रोड शो में पहुंच कर प्रदेश में बदलाव की लहर को मजबूत बनाएं और कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाने हेतु आगे आएं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here