Friday, October 30, 2026
Home Latest हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान सहन नही होगा: निपुण शर्मा

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान सहन नही होगा: निपुण शर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां में महाराणा प्रताप की फ़ोटो फाडऩे वाले विवादास्पद मामले की जिला भाजपा ने कड़ी निंदा की है। जिला भाजपा कार्यलय द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, सतीश बावा, सुरेश भाटिया ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू समाज की शान है।

Advertisements

तीक्ष्ण सूद,शिव सूद समेत भाजपा नेताओं ने की घोर निंदा

जिनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति हम सबके लिए प्रेरणा है। किसी घटिया मानसिकता के लोगों ने इतना घिनौना काम किया है।पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि सभी देशवासी महाराणा प्रताप का सम्मान करते है। इस घटिया हरकत करने वालो ने समाज मे घृणा फैलाने की नापाक कोशिश की है। पुलिस प्रशासन तुरंत मामले की गम्भीरता को देखते हुए दोषियों को गिरफ्तार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here