Wednesday, October 28, 2026
Home Politics गरीबों का आर्थिक स्तर सुधारने के लिए “न्याय” रचेगी मनरेगा जैसा नया...

गरीबों का आर्थिक स्तर सुधारने के लिए “न्याय” रचेगी मनरेगा जैसा नया इतिहास: विधायक डा. राज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार अपने हल्के में घूमने और लोगों से मिलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी ख़ासियत है कि वह गाँवों में घूमते हुए कहीं भी रुककर आम जनता का हाल पूछते तथा उनकी समस्याएं जानकर उन्हें मौके पर हल करवाते हैं। पिछले दिनों विधायक डा. राज कुमार नगदीपुर के दौरे पर थे जहाँ उन्होंने मनरेगा वर्करों के साथ मुलाकात की। जिस दौरान महिला वर्करों में ख़ुशी की लहर थी और उन्होंने डा. राज का आभार व्यक्त किया कि उन्हें मनरेगा के अंतर्गत अपने ही गाँवों में रोजग़ार मिल रहा है।

Advertisements

इस मौके पर डा. राज ने महिलाओं को सराहते हुए कहा कि वह अपनी मेहनत और हक की कमाई करके मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन रोजगारों के साथ वह अपने परिवारों को भी वित्तीय सहायता दे रहे हैं। डा. राज ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत निम्नतम रोजग़ार मुहैया करवाने का सेहरा कांग्रेस के सिर पर है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी तरह राहुल गांधी द्वारा घोषित की गई न्याय स्कीम के अंतर्गत हर गरीब परिवार को एक न्यूनतम आमदन देना सरकार की जि़म्मेदारी होगी।

इस स्कीम के अंतर्गत ऐसे परिवार हैं जिनकी आमदन 12000 से कम है उनको सरकार वार्षिक 72000 रुपए देगी जोकि घर की मुख्य महिला मैंबर के खाते में डाले जाएंगे। डा. राज ने कहा कि कांग्रेस गरीब समर्थक वृक्ष वाली पार्टी है और मनरेगा की ऐतिहासिक स्कीम के बाद अब न्याय स्कीम ला कर वह गरीबों का आर्थिक स्तर उठा कर उनको न्याय देने का सुनहरी पाठ इतिहास के पन्नों में जोड़ रही है। इस फ़ैसले के लिए डा. राज ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश को और जनता को विकास के नए स्तर पर लेकर जाने के लिए समर्थ और कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here