किसानों की आड़ में सिर्फ राजनीति चमकाना है कांग्रेस का काम: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस का सिर्फ एक नुकाती प्रोग्राम रह गया है किसानों की आड़ में सिर्फ राजनीति चमकाना है। कांग्रेस पादर्शिता से काम नहीं कर रही। अपनी डुबती नईया को बचाने के लिए सिर्फ देश में हाथ पैर मारने के सिवा कांग्रेस को कुछ नज़र नही आ रहा। कैप्टन अमरिन्द्र सिंह के अधूरे काम पूरे करने की बजाये कांग्रेस पंजाब में अपना समय पास करने में लगी हुई है। नशे की रोकथाम में कांग्रेस असफल नज़र आ रही है, बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता नही दे हो रहा। वरगाड़ी कांड के दोषियों को पकड़ कर जेल में नहीं डाला जा रहा। जिन लोगों ने पंजाब को दो-दो हाथों से लुटा है और भ्रष्टाचार किया है वो मुख्यमन्त्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ नज़र आ रहे हैं जिससे चरणजीत चन्नी का अक्स धूमित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुये वहा मौनव्रत के डरामे रचे जा रहे हैं जबकि जहां कांग्रेस खुद सत्ता में है।

Advertisements

राजस्थान, महाराष्ट्र आदि में एस.सी से धक्के हो रहे हैं जिन्हे  मात्र इसलिए मारा जा रहा है जबकि उस लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उच्च जाति से प्रेम किया था। उस प्रेम की सज़ा उसे अपनी जान गंवा देकर देनी पड़ी। वहां न तो किसी नेता ने मौन रखा न ही किसी नेता ने धरना दिया। जनता इतना खौफ है कि कोई किसी के विरूद्ध कुछ नही बोलता। वास्तव में चुनाव में वोटे बटोरने की राजनीति के सिवा कुछ नही हो रहा। पंजाब को लावारिस छोड़ कर उत्तर प्रदेश में वाह-वाही लूटने के सिवा कुछ किया नही जा रहा और पंजाब की जनता को कुछ दिया नही जा रहा। पंजाब में उद्योग, खेती बिना बिजली के समाप्त हो रहे हैं और जनता कटों का सामना कर रही है। जनता को राम भरोसे छोड़कर कांग्रेस औच्छी राजनीति कर रही है। जिसे जनता समझ चुकी है। पंजाब को कांग्रेस मुक्त होता देखाकर कांग्रेस बौखलाहट में नज़र आ रही है। आज जि़ला संघर्ष कमेटी की मीटिंग में जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने अपनी विचार प्रकट किये जिसमें पंडित नीरज शर्मा, सुरेश कुमार, नीटा कुमार, दारा सिंह, प्रवीण कुमारी, बलवीर कौर, संध्या देवी, चन्द कौर आदि शामिल हुये।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here