दुर्गाष्टमी पर प्रधानमंत्री मोदी ने गति शक्ति योजना की शुरुआत की, 16 मंत्रालय एक डिजिटल मंच पर आएंगे

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आर्थिक क्षेत्रों से बहुस्तरीय संपर्क के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत की, जो 16 मंत्रालयों को जोडऩे वाला एक डिजिटल मंच है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत, सरकारी व्यवस्थाओं की उस पुरानी सोच को पीछे छोडक़र आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुर्गाष्टमी है, पूरे देश में आज शक्ति स्वरूपा का पूजन हो रहा है। शक्ति की उपासना के इस पुण्य अवसर पर देश की प्रगति की गति को भी शक्ति देने का शुभ कार्य हो रहा है। राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के साथ गतिशक्ति प्रदान करेगा।

Advertisements

क्या है गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान?
प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान रेल और सडक़ सहित 16 मंत्रालयों को जोडऩे वाला एक डिजिटल मंच है। इसमें रेलवे, सडक़ परिवहन, पोत, आईटी, टेक्सटाइल, पेट्रोलियम, ऊर्जा, उड्डयन जैसे मंत्रालय शामिल हैं। इन मंत्रालयों के जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं या साल 2024-25 तक जिन योजनाओं को पूरा करना है, उन सबको गति शक्ति योजना के तहत डाल दिया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान ने गति शक्ति योजना की निगरानी के लिए प्लेटफार्म विकसित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here