
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, जिला उपाधयक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू,पंचायती राज सैल अध्यक्ष विजय पठानिया, पूर्व मेयर शिव सूद, अमरजीत लाडी, रमेश ठाकुर, अशोक कुमार, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, जीवेद सूद ने आज प्रेस नोट जारी करके प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर के पॉश एरिया में बनाए गए सिटी सेंटर जो कि शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है के घोटालों की न्यायिक जांच करवाई जाए। जिसमें इस सिटी सेंटर वाले स्थान पर खड़े 100 वर्ष से अधिक दर्जनों पेड़ों के अवैध कटान तथा उनको कम मूल्यों पर बेचना, सिटी सेंटर वाले स्थान का उपयुक्त सी.एल.यु व नक्शों की वैधता, रेस्ट हाउस की पुरातन इमारत को तोड़कर मैरिज पैलेस बनवाने की उपयुक्त मंजूरी, सिटी सेंटर बनाने के टेंडरों की जांच तथा सिटी सेंटर चलाने के लिए ठेके पर टेंडर देने की वैधता की जांच की जाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर इस मामले में कोई घोटाला या नियमों के उलंघन नहीं हुआ है तो जांच करवाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, ताकि होशियारपुर की जनता के सामने असली तस्वीर आ सके। उन्होंने कहा कि सिटी सेंटर को ठेकेदारी पर देना सरासर होशियारपुर की गरीब जनता से अन्याय है। अगर उपरोक्त तथ्यों व घोटालों की जांच करवा कर तीन महीने के अंदर घोटाले के आरोपों की रिपोर्ट जनतक नहीं की जाती तो भाजपा कार्यकर्ता सिटी सेंटर के समक्ष पक्का धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री सूद ने कहा कि की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर इस घोटाले की जांच भी होगी व सिटी सेंटर के प्रबंधन की ठेकेदारी की प्रणाली को खत्म किया जाएगा।









