Thursday, October 22, 2026
Home International बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, 3 लोगों की मौत की...

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, 3 लोगों की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में एक फ़ेसबुक पोस्ट के कारण वीरवार को भड़की हिंसा के बाद कई दुर्गा पूजा पंडालों में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की है। इस दौरान कम से कम 150 हिंदू परिवारों पर हमले हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
बांग्लादेश के कोमिल्ला जिले में एक पूजा पंडाल में कुरान के कथित अपमान की अफ़वाह के बाद हिंसा भड़की जिसके बाद इलाक़े में भारी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, हालांकि हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कई हिंदू मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के संबंध में दर्ज मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल की सतारूढ़ पार्टी टीएमसी के बाद अब पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले का मुद्दा उठाया है और पीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
वहीं पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हमें बांग्लादेश में धार्मिक आयोजनों के दौरान आक्रमण की कुछ परेशान करने वाली घटनाओं की रिपोर्ट मिली है। बांग्लादेश सरकार ने क़ानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनाती सहित तुरंत कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश सरकार के साथ संपर्क में हैं। बांग्लादेश सरकार ने पुलिस और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा आयोजन चल रहे हैं, इसमें बांग्लादेश सरकार और जनता का काफी सहयोग रहा है।
वहीं बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट कर कहा कि 13 अक्तूबर 2021, बांग्लादेश के इतिहास में एक निंदनीय दिन था। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई। हिंदू अब पूजा मंडपों की रखवाली कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद दुनिया के सभी हिंदुओं पर बनाए रखें। कभी माफ न करें।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here