Saturday, October 24, 2026
Home Latest रंजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम समेत 5 दोषियों को उम्रकैद,...

रंजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, डेरा प्रमुख पर 31 लाख जुर्माना भी लगाया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंचकूला की विशेष अदालत में रंजीत सिंह हत्याकांड में अपना फैसला सुना दिया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है। इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम पर 31 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उसे जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि अभी अदा करनी होगी। बाकी दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गुरमीत राम रहीम पर लगाए गए जुर्माने की आधी राशि पीडि़त परिवार को दी जाएगी। वहीं गुरमीत राम रहीम के वकील अजय वर्मन ने कहा कि वह इस फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। 8 अक्तूबर को जसबीर सिंह, सबदिल सिंह और कृष्ण लाल को धारा 302 के साथ 120-बी के तहत दोषी ठहराया गया था। सजा पर फैसला आज यानी सोमवार को दिया गया। बता दें कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल रोहतक में काट रहा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here