
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यह बंदूक देखने में जरूर छोटी है, लेकिन इससे निकली गोली भी जान ले सकती है। हां, यह सच है। यह हथियार जितना खतरनाक है उतना ही महंगा भी। इसका वजन सिर्फ 19.8 ग्राम है और यह हथेली से पकडऩे के लिए काफी छोटी है। इसे खरीदने के लिए आपको 5 लाख रुपए खर्च करने होंगे। गन को लेकर चौंकाने वाली बात सिर्फ इसकी कीमत ही नहीं बल्कि और भी कई चीजें हैं। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने छोटे आकार की वजह से इसके आयात पर बैन लगा दिया है क्योंकि कपड़ों और सामान के बीच आसानी से छिपाया जा सकता है। इस गन का नाम सीवीएसटी है और यह स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है। इसे बनाने वाले ने कहा कि इस छोटी सी गन के लिए किसी की भी जान लेना बहुत मुश्किल है क्योंकि इसका क्षमता 1 जूल से भी कम है। अगर किसी को मारना है तो उसके लिए बंदूक के आकार के हिसाब से बेहद छोटी गोली से उसकी खोपड़ी के सबसे कमजोर हिस्से पर करीब से हमला करना होगा। उन्होंने कहा कि हां, बंदूक किसी की जान ले सकती है लेकिन निर्भर करता है कि हमला कितनी करीब से किया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक दुनिया की सबसे छोटी रेवॉल्वर ‘स्विस मिनी गन’, दूसरी बंदूकों की तरह ही काम करती है और फायर कर सकती है। इसका नाम सबसे छोटी रेवॉल्वर होने के लिए गिनीज वल्र्ड रेकॉर्ड में शामिल है। 5.5 सेमी लंबी और 1 सेमी चौड़ी गन का वजन सिर्फ 19.8 ग्राम है। गन में 24 गोलियां आ सकती हैं और इसे चाबी के गुच्छे की मदद बेल्ट से लटकाया जा सकता है। इन खूबियों की वजह से बंदूक की कीमत पांच लाख से भी ज्यादा है। बंदूक का गोल्ड संस्करण भी उपलब्ध है।













