शिवम शर्मा की स्वच्छता अभियान पंजाब में नई नियुक्ति होने पर जिला भाजपा ने किया सम्मानित

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीण सोहल। शिवम शर्मा को भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान विभाग का प्रदेश पंजाब कार्यकारिणी सदस्य एवं पांच जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शिवम शर्मा को नई नियुक्ति के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मन्हास की अध्यक्षता में सन्मानित किया गया। शिवम इससे पूर्व भाजपा संवाद प्रकोष्ठ के पंजाब सह संयोजक तीन जिलों के प्रभारी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री एवं भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक रह चुके हैं। शिवम शर्मा के सामाजिक स्तर के बेहतरीन कार्यों को देखते हुए।

Advertisements

भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक ओम भुकरका जी ने शिवम को भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व 5 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है । इस अवसर पर शिवम शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पंजाब भाजपा श्री अश्वनी शर्मा जी , संगठन महामंत्री दिनेश, महामंत्री जीवन गुप्ता, महामंत्री सुभाष शर्मा, महामंत्री राजेश जी, स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक ओम भुकरका व जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास का धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास, जिला महामंत्री अजय कौशल, जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन करण, रोशन लाल सूद, ठाकुर कुलवंत सिंह ने शिवम शर्मा को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here