राजनीतिक दलों के नेता किसान आंदोलन की आड़ में हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ करने से बाज आए: संजीव मन्हास

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीण सोहल: हमारे लिए पंजाब के किसान भी जिंदावाद हैं, पंजाब के मजदूर भी जिंदावाद हैं ओर पंजाब में रहने वाले सभी धर्मों के लोग जिंदावाद हैं लेकिन किसान आंदोलन की आड़ में की जा रही गुंडागर्दी मुर्दाबाद है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने आज यहां जारी एक प्रैस बयान में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि भाजपा विरोधी पार्टियों के कुछ लोगों ने भाजपा द्वारा दशहरा दिवाली की मुबारकबाद के लगे फ्लेक्स को फाड़ दिया है जो फ्लेक्स दसूहा शहर के अंदर लगाए थे।

Advertisements

मन्हास ने कहा कि वे इन लोगों से पूछना चाहते हैं कि ये लोग हिंदू त्योहारों पर ही गुंडागर्दी क्यो कर रहे हैं। अगर ये लोग खुद को किसान मानते हैं तो दूसरी राजनीतिक पार्टियों के बोर्ड क्यों नहीं उतारते। उन्होंने कहा कि अगर बात किसान की आती है तो वे खुद किसान हैं और आज भी उनका मुख्य पेशा खेती है और उन्हें किसानी से प्यार है। उनके लिए पंजाब का किसान भी जिंदावाद है और पंजाब का मजदूर भी जिंदावाद है तथा पंजाब की अमन शांति व पंजाब का हर धर्म भी जिंदावाद है। मन्हास ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है लेकिन गुंडागर्दी करने का नहीं।ऐसे लोग पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं।

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है लेकिन हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर हमें पंजाब में शांति पसंद है। मन्हास ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए दसूया में माहौल खराब कर रहे हैं मै उनको चेतावनी देना चाहता हूं हम इनकी ऐसी हरकतों से घबराने वाले नहीं ।भाजपा जिन्दावाद है और जिन्दावाद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here