जिले के 4270 लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरोज भट्टी के निर्देशों पर नालसा, नई दिल्ली की ओर से चलाए जा रहे पैन इंडिया जागरुकता व आउटरीच प्रोग्राम(2 अक्टूबर-14 नवंबर) आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी नि:शुल्क कानूनी सहायता की स्कीमों के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला विकास व पंचायत अधिकारी के सहयोग से आज 147 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में सचिव व सरपंचों की ओर से 3150 लोगों को जागरुक किया गया। इसके अलावा जिला प्रोग्राम अधिकारी के सहयोग से 49 गांवों में नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी जागरुक किया गया, जिसमें 1020 लोगों ने हिस्सा लिया। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के तीन पैरा लीगल वालंटियर्ज की ओर से भी गांवों में सैमीनारों का आयोजन किया गया, जिसमें 100 लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया।

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से अथारिटी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया। लोगों को बताया गया कि किस तरह आम जनता नि:शुल्क कानूनी सहायता कहां व कैसे ले सकती है। इस दौरान बताया गया कि हर वह व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो, हवालाती, महिला, बच्चा, औद्योगिक लेबर, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता ले सकता है। लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं), मेडिएशन व कंसलीएशन सैंटर के बारे में भी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here