
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कालेज रोड के समीप एक दफ्तर के बाहर से एक्टिवा चोरी हो गया। एक्टिवा दफ्तर के मालिक की पत्नी की था। उन्होंने थाना मॉडल टाऊन में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
भवानी नगर निवासी रमन कुमार ने बताया कि दोपहर 2 बजे के करीब वह अपना दफ्तर ‘यूनिक जॉब प्लेसमैंट’ बंद करके बेटी को ट्यूशन छोडऩे गए थे। 10 मिनट बाद जब वह वापिस आए तो उनकी सफेद रंग का एक्टिवा (पीबी-07 एवी 5654) वहां से गायब था। उन्होंने आसपास उसे ढूंढने का प्रयास किया और आसपास के दुकानदारों से भी पूछा लेकिन एक्टिवा बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित रमन कुमार ने बताया कि एक्टिवा उनकी पत्नी मंजू शर्मा के नाम पर था। रमन शर्मा व उनकी पत्नी मंजू शर्मा ने बताया कि वह पहले थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवाने गए लेकिन वहां से उन्हे थाना मॉडल टाऊन भेज दिया गया वहां भी उन्हें परेशानी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।













