Sunday, October 25, 2026
Home International अमेरिका में प्याज खाने से 129 लोग बीमार

अमेरिका में प्याज खाने से 129 लोग बीमार

न्यूयॉर्क (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में प्याज के कारण होने वाले साल्मोनेला बैक्टीरिया के प्रकोप से 37 राज्यों में 650 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि फिलहाल करीब 129 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और अभी तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है। अगस्त और सितंबर के महीने में इस बीमारी के बढऩे की सूचना मिली थी और इसके बाद सबसे ज्यादा मामले टेक्सास और ओक्लाहोमा में दर्ज किए गए। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने इस सप्ताह कहा था कि चिहुआहुआ, मेक्सिको (से इंपोर्ट की गई पूरी लाल, सफेद और पीले रंग का प्याज इस प्रकोप का कारण है। इसे प्रोसोर्स नामक कंपनी ने पूरे अमेरिका में वितरित किया है। कंपनी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया कि प्याज का आयात आखिरी बार अगस्त के अंत में किया गया था। लेकिन प्याज को महीनों तक घरों में संग्रहित किया जा है और कई बार यह कॉमर्शियल यूज में भी उपयोग हो सकती है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here