Tuesday, October 27, 2026
Home International मुमताज का कनाडा में निधन, फिल्म ‘सखी हातिम’ से मिली थी पहचान

मुमताज का कनाडा में निधन, फिल्म ‘सखी हातिम’ से मिली थी पहचान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में शनिवार को कनाडा में निधन हो गया। मीनू मुमताज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन महमूद की बहन थीं। 26 अप्रैल 1942 में मीनू का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं।

Advertisements

फिल्म ‘सखी हातिम’ से उन्हें असली पहचान मिली। इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था। साल 1958 में आई फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ में सगे भाई महमूद के साथ उन्होंने पर्दे पर रोमांस किया था। पर्दे पर भाई बहन के रोमांस को देखकर दर्शक काफी भडक़ गए थे और उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here