Thursday, October 22, 2026
Home Education बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिलाना हमारा कर्तव्य: जगमीत सेठी

बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिलाना हमारा कर्तव्य: जगमीत सेठी

bhai-kanhya-charitable-welfare-society-hoshiarpur-news.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाई कन्हैया जी वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से जरुतमंत मेधावी छात्राओं की स्कूल की फीस भेंट की गई। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान जगमीत सिंह सेठी ने बताया कि विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं की फीस सोसायटी द्वारा भेंट की जाती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत सोसायटी द्वारा बेटियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जगमीत सिंह सेठी ने कहा कि सोसायटी की तरफ से अडाप्ट की गई दो छात्राओं की पढ़ाई का खर्च सोसायटी द्वारा उठाया जा रहा है तथा समय-समय पर उनकी फीस भेंट की जाती है। उन्होंने कहा कि दूसरे सामर्थ लोगों एवं सामर्थ संस्थाओं को बेटियों की शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए और जरुरतमंद छात्राओं के साथ-साथ छात्रों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे आज्ञापाल सिंह साहनी ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी और इन्हें इसी प्रकार जारी रखने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर प्रिंसिपल शोभा रानी, सचिव सुरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष मास्टर गुरप्रीत सिंह, महिमा सूद, विजय कुमार, तिलक राज शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here