हाकी को पुन: लोकप्रिय बनाने के लिए हाकी खिलाड़ी कर रहे हैं सराहनीय प्रयास: पं. रघुनंदन शर्मा

pandit-raghunandan-shashtri-distributing-hockey-players-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा एवं कोच सुरजीत कुमार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है इन्हें प्रोत्साहिन देने तथा बच्चों को हॉकी के साथ जोडऩे के लिए जहां राजनीतिक पार्टियों को पार्टी बाजी से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए वहीं सामाजिक संस्थाओं को भी इनका सहयोग करना चाहिए। यह शब्द प्रसिद्ध भृगु शास्त्री पं. रघुनंदन शर्मा ने बच्चों को हॉकियां भेंट करते हुए कही।

Advertisements

-प्रसिद्ध भृगु शास्त्री पंडित रघुनंदन ने खिलाडिय़ों को हाकियां भेंट की-

पं. रघुनंदन शर्मा ने कहा कि एक समय था जब होशियारपुर से संबंधित हॉकी खिलाड़ी देश विदेश में आपने इलाके का नाम रौशन कर रहे थे। मगर दुख की बात है कि हॉकी को प्रोत्साहिन न मिलने के चलते यह खेल अपने अस्तित्व की लड़ाई लगने को मजबूर हो गया है। उन्होने खुशी प्रगट की कि हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा व कोच सुरजीत कुमार के प्रयासों से हॉकी एक बार फिर से लोकप्रिय होने लगी है। उन्होंने भविष्य में भी खिलाडिय़ों को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अरुणदीप व अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here