
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ मनाया गया। प्रिंसिपल उर्मिल सूद के दिशा निर्देशों पर छात्राओं ने लघु नाटक से रेड क्रॉस के महत्व के बारे में बताया। प्रिंसिपल सूद ने बताया कि 8 मई को हर साल जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिन की याद में रेड क्रॉस डे मनाया जाता है।

1901 में वो शांति के लिए प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति थे। वह ‘अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी’ के संस्थापक थे जिन्होंने बहुत से लोगों की जान बचाई थी। छात्रों ने बताया कि सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिन्ह इस संस्था का निशान है। रेड क्रॉस संस्था ने विश्व का पहला ब्लड बैंक अमेरिका में 1937 को खोला था। थैलेसीमिया, कैंसर, एनीमिया, एड्स जैसी घातक बीमारियों के रोगियों की यह संस्था मदद करती है। उन्होंने छात्रों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।












