Sunday, October 4, 2026
Home Education एसएवी स्कूल में नर्सरी के बच्चों ने शिक्षा के प्रथम दिन ॐ...

एसएवी स्कूल में नर्सरी के बच्चों ने शिक्षा के प्रथम दिन ॐ से किया अक्षर आरंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में नर्सरी श्रेणी के बच्चों से अक्षर आरंभ करवाया गया। यह विदित है कि आचार्य श्री विजयानंद सुरीश्वर जी महाराज के जन्मोत्सव पर ही जैन डे बोर्डिंग स्कूल के नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को अनाज पर ॐ लिखवा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर नन्हे बच्चे और उनके अभिभावक बहुत ही प्रसन्न नजर आ रहे थे। जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने बताया कि आचार्य जी ने शिक्षा के उत्थान के लिए नगर नगर में मंदिर, गुरुकुल, पाठशाला खुलवाए ताकि प्रत्येक मानव शिक्षा हासिल कर अज्ञानता से बाहर निकले।

Advertisements

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें अपने देश की संस्कृति के साथ भी जोड़ना चाहिए। इस मौके पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजीत जैन, प्रधान राकेश जैन बिल्लू, उप प्रधान बॉबी जैन, सेक्रेटरी आदित्य जैन और कैशियर अरुण जैन, जैन शिक्षण निधि के सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन, अशोक जैन जी, नवीन जैन, स्कूल डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसिपल मनु वालिया, अकादमिक फैसिलिटेटर सुषमा बाली और समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here