Tuesday, October 13, 2026
Home Education अखण्ड भारत दिवस पर सर्वहितकारी स्कूल स्टाफ ने भारत माता को किया...

अखण्ड भारत दिवस पर सर्वहितकारी स्कूल स्टाफ ने भारत माता को किया नमन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज सर्वहितकारी विद्या मन्दिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अखण्ड भारत दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शैली शर्मा व विद्यालय स्टाफ ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम दौरान कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

Advertisements

‘अखण्ड भारत क्यों और कैसे’ इस विषय पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संगठनमंत्री विजय नड्डा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उनका यह वक्तव्य विद्या भारती फेसबुक पेज़ व यू ट्यूब चैनल पर सुबह 11 बजे से ऑनलाइन प्रसारित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here