Sunday, October 25, 2026
Home International कोरोना वैक्सीन से एचआईवी का खतरा बताकर 2 देशों ने किया बैन

कोरोना वैक्सीन से एचआईवी का खतरा बताकर 2 देशों ने किया बैन

विंडहॉक (द स्टैलर न्यूज़)। रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी सवालों में घिरे में है। दक्षिण अफ्रीका के बाद अब पड़ोसी देश नामीबिया ने भी इस पर रोक का फैसला लिया है। यह माना जा रहा है कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन लेने वाले पुरुषों में एचआईवी होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसी के चलते दक्षिण अफ्रीका के बाद अब नामीबिया ने इसे बैन करने का ऐलान किया है। स्पूतनिक-वी वैक्सीन को विकसित करने वाले जमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की है।

Advertisements

इंस्टीट्यूट ने कहा है कि नामीबिया का फैसला किसी वैज्ञानिक आधार या रिसर्च पर आधारित नहीं है। नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूसी वैक्सीन के इस्तेमाल को बंद करने का फैसला इस चिंता के सामने आने के बाद लिया गया है कि स्पूतनिक वी लेने वाले पुरुषों में एचाईवी होने की आशंका ज्यादा होती है। गौरतलब है कि भारत में भी स्पूतनिक-वी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई आशंका सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here