Tuesday, October 20, 2026
Home National भारत के इस रेलवे स्टेशन जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा जरूरी

भारत के इस रेलवे स्टेशन जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा जरूरी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरुरत होती है। यदि आप इस स्टेशन पर बिना वीजा पकड़े गए तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी (अमृतसर) है, जहां बिना पाकिस्तानी वीजा के जाना गैरकानूनी है। आपको बता दें इसी स्टेशन पर देश की वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है।

Advertisements

अटारी स्टेशन की सुरक्षा भी बहुत कड़ी होती है। 24 घंटे अटारी स्टेशन त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहता है। इसके अलावा 24 खुफिया व सुरक्षा एजेंसी भी इस पर अपनी निगरानी बनाए रखती हैं। यदि अटारी स्टेशन पर कोई भी नागरिक बिना वीजा के पहुंचता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है और जिसकी जमानत बड़ी मुश्किल से होती है। इस रेलवे स्टेशन पर कुलियों का जाना मना है। मुसाफिर को अपना सामान खुद उठाना पड़ता है। अगर ट्रेन किसी वजह से लेट हो जाए तो भारत व पाकिस्तान दोनों देशों के रजिस्ट्रों पर साइन किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here