
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के सेनीपत कुंडली थाना क्षेत्र में कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक मकान गिरने से लोग मलबे में दब गए हैं।

बताया जा रहा है कि श्री गणेश नाम की इस फैक्ट्री में कट्टा बनता है और फैक्ट्री में धमाके के चलते साथ में बने कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर मदद ना करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, दमकल विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।












