Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal 6 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग का हुआ खुलासा, घर का भेदी ही...

6 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग का हुआ खुलासा, घर का भेदी ही निकला मास्टरमाइंड

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में गत दिनों किडनैप हुए 6 वर्षीय माहिर के मामले संबंधी एसएसपी दलजिन्द्र ढिल्लों की और से प्रैस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एसएसपी दलजिन्द्र ढिल्लों ने बताया कि गत दिनों एक बच्चा किडनैप हुआ था। जिसकी जांच के दौरान पाया गया कि बच्चे के पिता बादल भंडारी के शोरूम में एक महिला काम करती थी। उसके पति ने ही माहिर को किडनैप किया था।  

Advertisements

क्योंकि उसे पता था कि उसके पिता भंडारी के पास पैसे हैं, उसके बाद उसने प्लानिंग कर माहिर को किडनैप कर लिया। एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि उक्त मामले में पठानकोट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 घंटे के अंदर अपहृत बच्चे को बरामद करके वारिसों को सौंप दिया। आरोपियों को ट्रेस करके 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है और 2 आरोपियों की भाल की जा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here