
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के जींद में ट्रक ने टाटा मैजिक गाड़ी को पीछे से टक्कर मारने के समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 7 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि यह हादसा हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर को हुआ है, इस हादसे में ट्रक ने टाटा मैजिक गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई और लोग वैन के नीचे दब गये आसपास के लोगों ने उनको निकालने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने के कारण सफल नहीं हो सके।

जानकारी मुताबिक टाटा मैजिक में सवार लोग कुरुश्रेत्र से गोगामेड़ी जा रहे थे। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल दाखिल करवाया। फिलहाल घायल लोगों का ईलाज चल रहा है।












