
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब की मीटिंग शक्ति मंदिर नई आबादी होशियारपुर में रामगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में नई कमेटी बनाने के लिए जनरल सैक्रेटरी अश्विनी शर्मा ने प्रस्ताव रखा। प्रधान राम गोपाल शर्मा के साथ-साथ सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राम गोपाल शर्मा को प्रधान और अश्विनी शर्मा को महासचिव चुना गया। सभी सदस्यों ने प्रधान सैक्रेटरी के पिछले कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए दोबारा ये ज़िम्मेवारी दी। संजीव शर्मा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, पुनीत शर्मा जी को कैशियर, सोनू बाला को लेडी विंग की अध्यक्ष के साथ साथ सह कैशियर की ज़िम्मेवारी दी गई।

अब नई चुनी सभा में सूर्य प्रकाश शर्मा को चेयरमैन, राम गोपाल शर्मा को प्रधान, संजीव शर्मा को सीनियर उप प्रधान, अश्विनी शर्मा को जनरल सैक्रेटरी, भूषण शर्मा को उपप्रधान, मनदीप शर्मा को उपप्रधान, सुभाष शर्मा को सैक्रेटरी, संजीव बख्शी जी को प्रेस सेक्रेटरी, विजय मोदगिल को ऑफिस सैक्रेटरी, आशीष शर्मा हनी को ज्वाइंट सैक्रेटरी, राजीव शर्मा को ज्वाईंट सैक्रेटरी, सोनू बाला को वूमैन विंग के प्रधान के साथ ज्वाईंट कैशियर, विजय लक्ष्मी ज्वाईंट, लंबड़दार मनहर शर्मा को रूरल प्रधान, सुनील पाराशर को लीगल एडवाइजर और नेत्र शर्मा, सुरेश शर्मा, शांति स्वरूप, पं सचिन शास्त्री को एडवाइजर्स चुना गया। इस मौके पर प्रधान राम गोपाल शर्मा ने कहा कि सभा पहले से ज्यादा काम करेगी और सभी का फोकस हमेशा समाज की भलाई के लिए होगा। फिर जनरल सैक्रेटरी अश्विनी शर्मा ने कहा कि पहले भी सभा ने बहुत से समाज कार्य किए जिसमें मेडिकल कैंप,गरीब लड़कियों की शादी गरीब रोगी को मुफ्त मुफ्त दवा और गरीब होशियार बच्चों के लिए किताबें देना। उन्होंने कहा कि इस बार समाज को जागृत करने के लिए और भी बहुत से समाज सेवी कार्य किए जाएंगे।











