
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विकास सैनी व दिग्विजय ठाकुर ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए एक व्यक्ति को उसका गुम हुआ पर्स वापिस लौटाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विकास सैनी व दिग्विजय ठाकुर ने बताया कि उन्हें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन हरि नगर गली में गिरा हुआ एक पर्स मिला। जिसमें कुछ नकदी व जरुरी कागजात थे। जब उन्हें पर्स खोलकर देखा तो उन्हें मालूम हुआ कि पर्स राकेश चौहान निवासी गोकल नगर होशियारपुर का था जिस पर उन्होंने उनके साथ संपर्क करके उनका पर्स उन्हें लौटाया। जिस पर राकेश चौहान ने विकास सैनी व दिग्विजय ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि वे रूप नगर दुकान करते है और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात को उनका पर्स कहीं गिर गया था तो विकास सैनी व दिगविजय ठाकुर को मिला जिन्होंने उन्हें वापिस किया ।













