Monday, October 19, 2026
Home Himachal मैरिज पैलेस बुक करवा शादी से मुकरने वाला वर पक्ष पुलिस के...

मैरिज पैलेस बुक करवा शादी से मुकरने वाला वर पक्ष पुलिस के सामने पेश, अब कन्या पक्ष ने महिला आयोग और हाई कोर्ट में भी की शिकायत

हमीरपुर (द स्टैलर न्य़ूज़), रजनीश शर्मा। बड़सर क्षेत्र के अंबेहड़ी तथा सुजानपुर नगर परिषद क्षेत्र के दो परिवारों के बीच शादी को लेकर उपजे विवाद तथा एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद वर और कन्या पक्ष के लोग महिला पुलिस स्टेशन  हमीरपुर में हाजिर हुए हैं।  कन्या पक्ष ने अपनी शिकायत में सुजानपुर के पूर्व एसएचओ सहित वर पक्ष के कई लोगों पर डराने, धमकाने के आरोप लगाए थे। शादी से मुकरने और शगुन को लेकर  हुए लेन देन पर भी  एनआरआई युवक पर आरोप लगाए गए थे। अब पुलिस जांच के बाद कन्या पक्ष ने महिला आयोग और हाई कोर्ट को भी लिखित शिकायत भेज इंसाफ की मांग की है। कन्या पक्ष का कहना है कि उनका लाखों रुपए की आर्थिक हानि और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है जिसकी भरपाई के लिए हाई कोर्ट और महिला आयोग को भी  शिकायत भेज  दी गई है। 

Advertisements

महिला थाना हमीरपुर  में ऐसे हुई जांच 

महिला थाने में हुई जांच के बाद मिली लिखित रिपोर्ट की एडिट कॉपी इस प्रकार से है । इस समय दर्ज है कि शिकायत पत्र सं0 1282/जनरल दिनांक 24 अगस्त अजाने बार्ड नंबर 6 सुजानपुर जिला हमीरपुर हि० प्र० व उम्र 28 वर्ष मोवाईल नम्बर पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर से महिला थाना हमीरपुर में प्राप्त हुआ था। जिसकी छानबीन हेतू आज दि० 2 सितम्बर को दोनो पक्षों को थाना में तलब किया गया। दौराने छानबीन शिकायतकर्ता  ने अपना व्यान स0उ0नि0 वीना देवी के पास कलमबन्द करवाया कि इसका रिश्ता  निवासी गाव अम्बेहडी डा० टिप्पर तह० बड़सर जिला हमीरपुर के साथ दिनाक 15 जुलाई को हिम ऐप के माध्यम से हुआ था। यह दोनो रोक्का चौपड़ा रेजिडेन्सी हमीरपुर में हुआ था तथा शादी 26 नवंबर को तय कर दी थी। चौपड़ा रेजिडेन्सी का सारा खर्चा लड़के व इसके माता पिता ने किया था तथा चौपड़ा रेसिडेन्सी की बुकिंग यह व लड़का दिनाक 14 जुलाई को करके आये थे। उसी दिन इसके माता पिता ने कहा कि शादी वासी पैलेस से करेगे फिर दोनो पक्ष वासी पैलेस गये थे तथा वहा पर हमने छोटा होटल बुक किया था तो लड़के ने कहा कि इसके यार दोस्त वाहर से आयेगे तो आप बडा होटल बुक करो।

फिर इसके मम्मी पापा ने वासी पैलेस का बडा होटल बुक किया तथा 50,000 रुपये एडवास दिये। वहा से दोनो पक्ष अपने अपने घर चले गये थे। फिर दूसरे दिन दिनांक 16 जुलाई को यह व लड़का  सुजानपुर टिहरा घुमने गये थे उसके साथ गाडी में उसके चाचा का लड़का  भी आया था। वहा पर हमने फोटो बगेरा ली। घुम फिर कर यह वापिस घर आ गयी थी। लड़के ने इसे इसके घर छोड़ा था तथा कहा था कि 17 जुलाई को पालमपुर घुमने चलेगे। उसी दिन दिनाक 16 जुलाई को शाम के समय लड़के की मम्मी ने इसकी मम्मी को फोन करके कहा कि आप गाव वनाल आओ तथा बैठ कर बातचीत करनी है। फिर उसी दिन इसकी मम्मी व पापा लड़के के माता पिता से बात करने बनाल गये। तो वहा पर लड़के के माता और बुआ का लडका  और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। लड़के की माता ने कहा कि आपने हमारे साथ झूठ बोला लडकी की लम्बाई कम है तथा इसने हिल डाली है तथा लडकी को स्कीन कैंसर है तथा मिठाई के डिब्बे हमारे पास छोड़ कर वहा से चले गये। दिनाक 17 जुलाई को इसकी मम्मी ने लड़के के पापा  से फोन पर वात की तो उसने कहा कि रिश्ते के लिये इसकी व इसके बेटे की हा है परन्तु इसकी पत्नी रिश्ता करने से मना कर रही है। अगर इसकी मम्मी मान जाती है तो यह रिश्ता करने के लिये तैयार है।

फिर लड़के की मम्मी से वात करी तो उसने एक हफ्ते का समय मागा तथा हमने एक हफ्ते बाद इन्हें फोन किया तो सभी ने हमारे नम्बर व्लाक कर दिये थे। उसके बाद ह‌मारी इनसे बात नहीं हुई। उसके वाद लड़के के माता पिता ने हिम ऐप वालों को फोन करके कहा कि लडकी को स्कीन कैसर है यह बात हमे हिम ऐप वालो ने बताई। इन्हें दिनाक 19 अगस्त को पता चला कि लड़के के माता पिता ने लड़के की शादी कही और तय कर दी है तब इसने फेसबुक पर लिखा था कि शादी ऐसे नहीं हो जाती फिर उन्होने फेसबुक पर लिखा की पहले आपकी टांगे तोड़ेगे तथा शादी भी आपके सामने ही करेगें। तथा जगह जगह से फोन करवा रहे है तथा इन्हे मारने की धमकिया दे रहे है। इस पूरे प्रकरण से इसे व इसके माता पिता को बहुत मानसिक ठेस पहुंची है व इसके मान सम्मान को भी ठेस पहुंची है तथा समाज में भी इसकी व व इसके परिवार की बहुत बईज्जती हुई है। इनका लगभग तीन चार लाख का खर्चा रोक्का व होटल बुक करने के लिये हुआ है। मजवून शिकायत पत्र व व्यान से मामला पैसों के लेन देन व मान हानि का घटित होना पाया जा रहा है। इसलिए शिकायत कर्ता को नकल रपट देकर हिदायत करी गई कि इस सदर्भ में आप अपनी चाराजोही अपने वकील के माध्यम से अदालत में करे। अतः रपट दर्ज है। वहीं कन्या पक्ष की ओर से मां ने बताया कि अब महिला आयोग और हाई कोर्ट में शिकायत भेज इंसाफ की गुहार लगाई गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here