जालंधर-संधोल बस सेवा फिर से शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कोरोना काल में बंद हुआ एचआरटीसी का जालंधर संधोल रूट फिर से चालू कर दिया गया है। करीब दो साल बाद बस सेवा शुरू होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। यह बस जालंधर से हमीरपुर,टौणी देवी, ऊहल, कक्कड़, भेरड़ा होते हुए संधोल पहुंचती है।
लोगों ने इस बारे पूर्व मुख्य्मंत्री धूमल से आग्रह किया था जिसके बाद बस फिर से 30 मार्च से अपने रूट पर चल पड़ी है। ग्राम पंचायत भेरड़ा प्रधान रेखा देवी उप प्रधान सुनील कुमार  ने  सभी पंचायत वासियों की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल  का बहुत बहुत धन्यवाद किया है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार  प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से लोगों की मांग पूरी हुई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here